{"_id":"57cdb8044f1c1b3d3b317b29","slug":"problem-of-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अल्ट्रासाउंड के लिए तो बहन जी आगरा जाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अल्ट्रासाउंड के लिए तो बहन जी आगरा जाना होगा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
ultrasound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सरकारी अस्पताल में फ्री अल्ट्रासाउंड की घोषणा और दूसरी ओर हाल ये कि अल्ट्रासाउंड के लिए 60 किमी दूर आगरा जाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं ही मजाक बन कर रह गई हैं।
बहिन जी आपको अल्ट्रासाउंड करवाना है इसके लिए आपको आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज जाना होगा। हमारे यहां ये सेवा सुलभ नहीं है। ये परामर्श महिला महिला अस्पताल में चिकित्सक रोगियों को दे रहे हैं। गरीब, असहाय महिलाएं ये सुनते ही अवाक रह जाती हैं और सरकार को कोसने लगती है।
मुख्यालय के जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 महिला रोगी आती हैं। इनमें से अधिकांश गर्भवती महिलाएं होती है। अल्ट्रासाउंड की सेवा इन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन महिला अस्पताल में ये सेवा लंबे समय से बंद चल रही है।
विज्ञापन
यहां दिसंबर, 2015 से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा है। अटैचमेंट के सहारे बमुश्किल चंद दिनों अल्ट्रासाउंड हुए लेकिन एक बार फिर ये सेवा ठप हो गई है। यहां अल्ट्रासाउंड कर रहे चिकित्सक डा. देवेंद्र अग्रवाल का स्थानांतरण हो गया है।
रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते महिला रोगियों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे है। चिकित्सक की कमी के बारे में कई बार शासन को लिखा जा चुका है। इसके चलते महिला रोगियों को काफी दिक्कत आ रही है।
-डा. बसंत लाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला अस्पताल मथुरा