फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   priyakant joo mahotsav in vrindavan

‘राम मंदिर बने, गौ हत्या पर हो फांसी’

Tue, 09 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 09 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
priyakant joo mahotsav in vrindavan
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में मंगलवार को सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संतों और धर्माचार्याें ने गौ रक्षा, यमुना संरक्षण और संस्कारित शिक्षा पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने की।
विज्ञापन


 अपने संबोधन में रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि छह दिसंबर 2018 तक देश में अभूतपूर्व परिवर्तन होंगे। उनका इशारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ओर था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में गौ संवर्धन आयोग के गठन, श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने और विद्यालयों में बच्चों को संस्कृति चिह्नों का प्रयोग करने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन


साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि गौ माता को बचाने के लिए पहले हमें खुद को बदलना होगा। हम लोग पालीथिन आदि के माध्यम से गायों को मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने गौ हत्या के विरोध में फांसी देने का कानून बनाने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत और पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद और झांसी की रानी जैसे देशभक्त पैदा करने वाली शिक्षा देने पर बल दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए राम मंदिर का निर्माण बहुत आवश्यक है। केंद्र सरकार इस बारे में विचार करना चाहिए।

परमार्थ निकेतन हरिद्वार के महंत चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि गंगा-यमुना के शुद्धीकरण के लिए केंद्र सरकार ने पहल शुरू की हैं। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सबके सामने आएंगे। राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की बात कही। रामानुज जगद्गुरु बासुदेव महाराज ने भी राम मंदिर निर्माण पर अयोध्या के संतों से परामर्श लेने को कहा।

सम्मेलन में निम्बार्काचार्य युवराज महाराज, संत दीनदयालु महाराज, महंत सुतीक्ष्ण दास, गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। अनुराग कृष्ण शास्त्री, साध्वी चित्रलेखा, पुरुषोत्तम शरण शास्त्री, रामानुजाचार्य जगद्गुरु वासुदेवाचार्य महाराज, चिदानंद मुनि महाराज आदि ने गौ संरक्षण, धर्म, नदी संरक्षण पर विचार रखे।


कार्यक्रम में महंत हरिबोल महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरि, मलूकपीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज, अघोर पीठाधीश्वर बालयोगेश्वरानंद महाराज, डा. मनोज मोहन शास्त्री, संत बलरामदास, गोपालशरण देवाचार्य, विपिन बापू, मृदुलकांत शास्त्री, संजीव कृष्ण शास्त्री, मधु पंडित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed