फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Private buses are running in the villages, while roadways are absent

Mathura News: गांवों में दौड़ रहीं प्राइवेट बसें, रोडवेज नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Private buses are running in the villages, while roadways are absent
रोडवेज बस - फोटो : mathura
मथुरा। परिवहन विभाग ने गांवों में बसों का संचालन लगभग बंद कर रखा है। छाता से गोवर्धन मार्ग, मथुरा से सादाबाद, मांट, बाजना, कोसी के दर्जनों गांवों तक रोडवेज की एक भी बस संचालित नहीं है। यहां केवल प्राइवेट बसें, इको और अन्य निजी वाहन ही चल रहे हैं। इससे न सिर्फ ग्रामीणों को दिक्कतें होती है, बल्कि उन छात्रों को भी काफी परेशानियां होती हैं, जो कि गांव से निकलकर शहर तक पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


गांवों से शहर आने के लिए यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। अनुबंधित बसों को भी इन मार्गों में नहीं लगाया गया है। इस वजह से ग्रामीण यात्रियों को खासी परेशानियां होती हैं। वहीं प्राइवेट वाहन चालक ठसाठस सवारियों को लोड कर लेते हैं और मनचाहा किराया वसूलते हैं। इसके अलावा प्राइवेट बसों और इको गाड़ियों का कोई टाइम टेबल भी नहीं होता है। इस वजह से लोगों के जरूरी काम बिगड़ जाते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद भी रोडवेज अधिकारी ग्रामीण अंचलों में सरकारी बस सेवा संचालित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इन मार्गों पर नहीं है बस सेवा
मथुरा से सादाबाद जाने के लिए काेई बस नहीं है। अगर किसी यात्री को सादाबाद जाना है तो पहले वह टाउनशिप तक जाएगा। यहां उन्हें प्राइवेट बस या इको गाड़ी मिलती है। इसके अलावा छाता से गोवर्धन, फरह के जाजमपट्टी से जुड़ने वाले गांव, मांट और बाजना के लिए कुछेक बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंधित बस संचालन में भी दिक्कतें
रोडवेज में करीब 70 से अधिक अनुबंधित बसें संचालित हैं। इन बसों के संचालन में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। कई बसें तो यार्ड में ही खड़ी रहती हैं। इन बसों को रूटों पर नहीं लगाया जाता है। जबकि निजी वाहन संचालक अपनी गाड़ियों को बेधड़क दौड़ा रहे हैं। अवैध रुप से बने बस अड्डों पर प्राइवेट बसें धड़ाधड़ सवारियां भरती हैं।


वर्जन
गांवों से जुड़ने के लिए सर्वे किया गया है। जनता बस सेवा के तहत 50 सीटर की 10 नई बसें मिल गई हैं। सर्वे के बाद इन बसों को गांवाें से जोड़ा जाएगा। योजना पर काम तेजी से चल रहा है।
मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed