{"_id":"68acad4c3c423d819404ed4a","slug":"prisoner-who-came-for-hearing-cut-his-neck-with-blade-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काटी गर्दन...कई वार कर खुद को किया लहूलुहान, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काटी गर्दन...कई वार कर खुद को किया लहूलुहान, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी
Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
सार
आरोपी तार चोरी के मामले में दो अप्रैल 2023 से जिला कारागार में बंद है। सोमवार दोपहर 12 बजे पेशी के लिए उसे अन्य बंदियों के साथ पुलिसकर्मी ईसी कोर्ट में लेकर आए थे। यहां उसने गर्दन पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में जिला जेल से सोमवार दोपहर ईसी कोर्ट में पेशी पर आए एक बंदी ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। बंदी ने चंद सेकेंडों में एक साथ कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बंदी को लहूलुहान देख कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, कोसीकलां के मनीरामबांस निवासी आजाद उर्फ अज्जू बिजली के तार चोरी के मामले में दो अप्रैल 2023 से जिला कारागार में बंद है। सोमवार दोपहर 12 बजे पेशी के लिए उसे अन्य बंदियों के साथ पुलिसकर्मी ईसी कोर्ट में लेकर आए थे। न्यायालय पहुंचने के दौरान आजाद के हाथ में कहीं से ब्लेड (पेंसिल छीलने वाले कटर का ब्लेड) हाथ लग गया। इसके बाद उसने गर्दन पर ब्लेड से कई वार कर लिए।
सूचना मिलते ही सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि प्राथमिक उपचार के बाद बंदी को जेल में शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल उसकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।