{"_id":"63c985179bae4f1f2a016f50","slug":"prison-and-sugarcane-minister-inaugurated-priyakantju-gaushala-mathura-news-mtr527395162-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कारागार व गन्ना मंत्री ने किया प्रियाकान्तजू गोशाला का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कारागार व गन्ना मंत्री ने किया प्रियाकान्तजू गोशाला का लोकार्पण
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर का सप्तम पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर सेवायतों के साथ देवकीनंदन महाराज ने भगवान के विग्रह का पंचाभिषेक कर आरती उतारी। सांसद हेमामालिनी ने मंदिर दर्शन कर भक्तों को बधाई दी। विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए प्रियाकान्तजू के दर्शन किए। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया।
पाटोत्सव के पश्चात प्रियाकान्तजू मंदिर द्वारा संचालित प्रियाकान्तजू गोशाला का लोकार्पण किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में देवकीनंदन महाराज के साथ प्रदेश के कारागार व गन्ना मंत्री ने गोपूजन कर शेरगढ़ रोड, जैंत स्थित प्रियाकान्तजू गोशाला का लोकार्पण किया। गाय को सभी देवों का स्वरूप बताते हुए गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि गोपालन एवं सेवा से सभी देवताओं की पूजा हो जाती है। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि गोपालन सनातन संस्कृति की पहचान है। प्रदेश सरकार ने गोसेवा आयोग बनाकर इस भावना को आगे बढ़ाया है।
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण को मानने वालों को वही करना चाहिए जो उन्हें प्रिय है। कन्हैया को गोसेवा अत्यंत प्रिय है, इसलिए प्रत्येक सनातनी को गोसेवा करनी चाहिए। आयोजन में प्रदेश शिक्षामंत्री रजनी तिवारी, मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, मांट विधायक राजेश शर्मा, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मथुरा जेलर ब्रजेश कुमार, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर करुणेश वर्मा, अरुण पंवार, गौरव त्रिपाठी, श्रीपाल जिंदल, सुरेश गोयल, आर्किटेक्ट संदीप बजाज, सतीश गर्ग, विजय शर्मा, कामिनी वर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सीके भटनागर, गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।