{"_id":"617ae73f12a902121f52570f","slug":"principal-of-shri-krishna-inter-college-suspended-report-mathura-news-mtr50776609","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निलंबित,रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निलंबित,रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल के प्रधानाचार्य कमल कौशिक को कॉलेज प्रबंधक श्याम बाबू शर्मा ने निलंबित कर दिया है। उन पर नियम विरुद्ध आवास भत्ता पाने का आरोप है। इसके लिए थाना महावन में कोर्ट के आदेश पर २० अक्तूबर को रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। ऐसी स्थिति में कॉलेज प्रबंधक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य का दायित्व वरिष्ठ शिक्षक चंद्रकांत गौड़ को सौंपा है।
कृष्णापुरी महावन निवासी प्रशांत कुमार शर्मा पुत्र नारायण दत्त शर्मा ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल के प्रधानाचार्य कमल कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि कमल इस कॉलेज में प्रधानाचार्य से पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत थे।
इस दौरान उन्हें संस्थान परिसर में आवासीय भवन आवंटित था, जिसमें उन्होंने एक नवंबर 2001 से 2019 तक निवासरत रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने प्रबंधन को नहीं दी कि उन्हें निशुल्क राजकीय भवन आवंटित है। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय कोष से नियम विरुद्ध मकान भत्ता 2008 से 2017 तक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल की प्रबंध समिति ने उपरोक्त आरोपों के दृष्टिगत प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक श्याम बाबू शर्मा ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक में प्रधानाचार्य के निलंबन का फैसला लिया गया है। साथ ही दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें राहुल शर्मा अध्यक्ष और बालकिशन शर्मा को सदस्य बनाया गया है। निलंबित प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने बताया कि 23 अक्तूबर को कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। जो प्रबंधक का रिश्तेदार है। इसी के चलते बदले की कार्रवाई की गई है।