{"_id":"6826e2b38cd6ffb5480da734","slug":"priests-and-brahmin-community-say-about-bankebihari-temple-corridor-demand-for-reconsideration-from-sc-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर पर क्या कहते हैं तीर्थ पुरोहितों और ब्राह्मण समाज, SC से पुनर्विचार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर पर क्या कहते हैं तीर्थ पुरोहितों और ब्राह्मण समाज, SC से पुनर्विचार की मांग
Fri, 16 May 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 12:31 PM IST
सार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ब्राह्मण महासभा और ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने संयुक्त रूप से सरकार से अपील की है कि वह इस योजना पर पुनः विचार करें।
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा और ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ब्राह्मण महासभा और ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने संयुक्त रूप से सरकार से अपील की है कि वह इस योजना पर पुनः विचार करे।
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉरिडोर बनाना चाहती है, लेकिन इसके कारण वृंदावन की प्राचीन गलियों और ब्रजवासियों के घरों को तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि ब्रजवासियों के घरों में सदियों पुराने मंदिर हैं जिनकी सेवा पीढ़ियों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि सरकार एक ओर संस्कृति की रक्षा की बात करती है और दूसरी ओर खुद ही संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के लिए संस्कृति का विनाश नहीं होना चाहिए और सरकार को अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशी तिवारी और संस्कृति अध्येता गोपाल शरण शर्मा ने भी चिंता जताई। सभा के संरक्षक रामनारायण ब्रजवासी और नीरज गौड़ ने सुझाव दिया कि सरकार पहले यमुना नदी की सफाई कराए, कॉरिडोर बाद में भी बनाया जा सकता है। महेश भारद्वाज, वंशी शुक्ला, योगेंद्र ब्रजवासी, गोविंद पचौरी, भूरसिंह शर्मा, दीपक पाराशर आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करे और इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें।