फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   prices of green vegetables have doubled in week Due to rain and flood in Mathura

क्या खाएं और क्या बचाएं: टमाटर ने छुड़ाए पसीने, बैगन-भिंडी को भी लगी महंगाई की नजर; थाली से गायब हुईं सब्जियां

Sat, 20 Jul 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 08:37 PM IST
सार

टमाटर के दामों ने पसीने छुड़ा दिए हैं। बैगन और भिंडी के भी महंगाई की नजर लग गई है। सब्जियां थाली से गायब हो गई हैं।सब्जियों के दाम देखने के बाद तो आम आदमी बस यही कर रहा है कि क्या खाएं और क्या बचाएं?

विज्ञापन
prices of green vegetables have doubled in week Due to rain and flood in Mathura
सब्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश और बाढ़ के कारण एक सप्ताह में हरी सब्जियों के दाम दोगुने तक पहुंच गए हैं। इससे आम आदगी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो गईं हैं। महिलाओं का बजट भी बिगड़ गया है।

विज्ञापन


आढ़ती भजनलाल कुशवाह ने बताया कि बारिश के चलते मंडी में स्थानीय हरी सब्जी बहुत कम आ रही है। बाढ़ के कारण दूसरे राज्यों से भी हरी सब्जी नहीं आ पा रहीं हैं। इससे मंडी में हरी सब्जी महंगी हो गईं हैं।
विज्ञापन


दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि मंडी में हरी सब्जी की आवक कम हो रही है। मंडी से महंगी मिलने के कारण बाजार में महंगी बेचनी पड़ रही है।

कविता चौधरी ने बताया कि बीमार होने पर डॉक्टर हरी सब्जी खाने की सलाह देते हैं। बाजार में हरी सब्जी बहुत महंगी हो गई है। अब बीमारी का इलाज कराएं या फिर महंगी हरी सब्जी खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा चौधरी ने बताया कि हरी सब्जियां महंगी होने से रसोई बजट बिगाड़ गया है। इस कारण हरी सब्जी खरीदने में कटौती की जा रही है। अब तो रसोई का बजट बनाना मुश्किल है।

हरी सब्जियों पर एक नजर (सभी दाम प्रति किलो में )

 

सब्जी वर्तमान मूल्य एक सप्ताह पहले मूल्य
टमाटर 80   40
बैंगन 60 30
भिंडी 80 40
तोराई 60   30
परवल 80 50
फूलगोभी 150 50
शिमला मिर्च 150 80
लौकी 50 20
प्याज 50   20
लहसुन 240 100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed