फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President Draupadi Murmu may visit Vrindavan again.

Mathura News: फिर वृंदावन आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कैंसर ब्लॉक का करेंगी लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu may visit Vrindavan again.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिह्न देते रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव एवं सह सचिव
वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नवीन कैंसर ब्लॉक का लोकार्पण करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन आएंगी। मंगलवार को रामकृष्ण मठ एवं मिशन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद एवं सहसचिव स्वामी कालीकृष्णानंद राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में मिले और उन्हें निमंत्रण दिया है। जरूरतमंद रोगियों को समर्पित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए 68 हजार वर्ग फीट में चार मंजिला कैंसर ब्लॉक का निर्माण कराया है, जो कि जल्द शुरु होने जा रहा है। इसकी औपचारिक शुरुआत मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

सेवाश्रम के सचिव एवं सहसचिव ने राष्ट्रपति से औपचारिक भेंट कर इस आधुनिक कैंसर विंग के उद्घाटन के लिए आने का निमंत्रण दिया। सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति ने सेवा के इस विराट प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंसर प्रकल्प जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया की जल्द ही राष्ट्रपति के कार्यालय से उद्घाटन का तारीख निश्चित की जाएगी। इससे पहले राष्ट्रपति पिछले महीने सुदामा कुटी के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करने के लिए आईं थीं। कैंसर ब्लॉक में रेडियोथेरेपी, ब्रेकीथेरेपी, कैंसर आधुनिक शस्त्र चिकित्सा, कीमोथेरेपी, इम्मुनोथेरपी एवं हार्मोन थेरेपी, आरटी सीटी स्कैन, पीईटी सीटी स्कैन, एक जनरल वार्ड, डे केयर, फार्मेसी, प्राइवेट केबिन जैसे कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed