फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   president chid to official

सभापति ने बाहर निकाले अधिकारी

Tue, 20 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
president chid to official
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वृंदावन के विकास के लिए दी गई राशि के उपयोग की समीक्षा करने आई उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति ने विकास प्राधिकरण, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। राशि के उपयोग और उससे कराए गए विकास कार्यों की जानकारी न दे पाने पर नाराज सभापति ने विकास प्राधिकरण के दो वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक से बाहर निकाल दिया। समिति अब मंगलवार को विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

 वृंदावन शोध संस्थान में समिति के सभापति गोपाल प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  सभापति ने विप्रा के चीफ इंजीनियर आरबी शुक्ला से कालोनियों के विकास और पार्कों के रखरखाव के बारे में पूछा तो वे जवाब न दे सके। ऐसे ही मथुरा जनपद में उत्कृष्ट पार्क बनाने के सवाल पर भी विप्रा के अधिकारी खामोश दिखे। इस पर नाराज सभापति ने उन्हें बैठक से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों से गांवों में पक्की सड़क बनाने की बात पूछी तो वे भी चुप्पी साधे रहे। इस पर भी समिति के सदस्यों ने भारी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सभापति ने अब मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण की बात कही है। कहा कमियां पाए जाने पर वह इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। इस दौरान विधान परिषद के सदस्य राकेश सिंह, सूरजभान करवरिया, राजेश सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रताप सिंह बघेल, वीरू सुमन, अब्दुल अदान, केदारनाथ सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जयशेखर वाजपेई, डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, पालिका के मथुरा ईओ केपी सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, वृंदावन ईओ रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed