{"_id":"dfe507365f1e46a2dbf60a53b117565d","slug":"preperation-for-president-s-welcome-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राष्ट्रपति करेंगे पंचशती महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राष्ट्रपति करेंगे पंचशती महोत्सव का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के वृंदावन आने से एक दिन पूर्व मंगलवार से ही करीब आधे शहर में बैरिकेडिंग लगाकर मार्गों को बंद कर दिया गया। मुख्य मार्गों से लेकर कुंज गलियों में लकड़ी की बल्लियां लगा दी गई हैं। बुधवार को कार्यक्रम से पूर्व ही इन गलियों से आवागमन को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति यहां चैतन्य महाप्रभु के ब्रज आगमन के उपलक्ष्य में 18-25 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे पंचशती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
आयोजन परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय परिसर में हो रहा है। समारोह में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर छटीकरा मार्ग स्थित अन्नपूर्णां पार्किंग से लेकर राधा रमण मंदिर तक मार्ग में पड़ने वाले सभी नाकों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहां पुलिसकर्मी तैनात हैं। राष्ट्रपति के काफिले को किसी प्रकार की अड़चन न आए, इसके पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस बंदोबस्त से बुधवार को स्कूल से घर जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
छटीकरा रोड से गोपालगढ़, रुक्मिणी बिहार, चैतन्य बिहार, सौ फुटा रोड, वृंदावन परिक्रमा मार्ग, अटल्ला चुुंगी, राधा निवास की सभी गलियों से लेकर राधा रमण मंदिर तक बैरिकेडिंग है। गोपीनाथ बाजार स्थित अमिय निमाई और राधा रमण मंदिर तक लोगों को मकानों में बंद रहना पड़ेगा। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान उनके आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
पंडाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। पंडाल बनकर तैयार है। मंच के सामने डी पाइंट बनाया गया है, जिसमें पहले घेरे में सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद जाली लगाकर दूसरा सुरक्षा घेरा है। इसके आगे लोगों के बैठने के लिए स्थान आरक्षित हैं। पूरे पंडाल में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पास के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
सुरक्षा अधिकारियों ने डाला वृंदावन में डेरा
राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन से एक दिन पूर्व दिल्ली और लखनऊ के सुरक्षा अधिकारियों ने वृंदावन में डेरा डाल दिया। सेना पुलिस, वायुसेना के अधिकारियों ने सुरक्षा की समीक्षा की। हेलीपैड से लेकर राधा रमण मंदिर और कार्यक्रम स्थल परमेश्वरीदेवी धानुका विद्यालय मार्ग पर रिहर्सल कर कमियों को दूर किया गया। देर रात तक अधिकारियों के दौरे होते रहे। पुलिस ने 24 घंटे पहले से ही वृंदावन में आने-वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
मंदिर क्षेत्र में बंदर
वृंदावन। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा घेरे में बंदर कोई उत्पात न कर दें, इसके लिए प्रशासन ने कोई बंदोबस्त नहीं किए हैं। मंगलवार को भी राधा रमण मंदिर क्षेत्र में दर्जनों बंदर छतों पर दिखे।
गुलाब और केवड़ा से महकेगा राधा रमण मंदिर
18 नवंबर को ठाकुर राधा रमण मंदिर और अमिय निमाई मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। पूरे मंदिर को साफ-सफाई के बाद सजाया संवारा जा रहा है। राधा रमण मंदिर में जिस गेट से राष्ट्रपति प्रवेश करेंगे, उसकी विशेष साफ-सफाई की गई है। मंदिर में सुगंधित पुष्पों से भव्य सजावट की जाएगी। रेड कारपेट बिछाया जाएगा, मंदिर में गुलाब और केवड़ा के इत्र का छिड़काव होगा। मंदिर सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी और पदमलोचन गोस्वामी ने बताया कि प्रबंधन समिति के सभी सदस्य और कार्यालय के कर्मचारी भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे।
कर्मचारियों के आई कार्ड लिए
राष्ट्रपति के ठाकुर राधा रमण मंदिर और अमिय निमाई मंदिर में दर्शनों के लिए आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर के कर्मचारियों की लिस्ट, आईडी प्रूफ और फोटो लिए हैं। दोनों मंदिर परिसर के 500 मीटर के दायरे में एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।