{"_id":"02a63ef3b2943bec40d8ac4adf243e59","slug":"preperation-for-president-s-welcome-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आगमन से पहले हेलीपैड स्थल पर उतरा वायुसेना का हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के आगमन से पहले हेलीपैड स्थल पर उतरा वायुसेना का हेलीकाप्टर
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 18 नवंबर को वृंदावन आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन और सेना की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर अन्नपूर्णा पार्किंग में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना ने ट्रायल लैंडिंग की। वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का एक घंटे तक निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसे मानक के अनुरूप बताया है। जिला प्रशासन को सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए हैं।
सोमवार को सुबह 11:30 बजे भारतीय वायुसेना का 10 सीटर जैड 3045 हेलीकाप्टर अन्नपूर्णा पार्किंग पर बने नए हेलीपैड पर उतरा। इससे पहले हेलीकाप्टर ने आसमान में 10 मिनट तक चक्कर लगाए। लैंडिंग के बाद विंग कमांडर प्रमोद जौहरी, हेलीकाप्टर के पायलट एसके शिवराम और अन्य सदस्य राहुल यादव, एएस राजपूत ने एडीएम वित्त महेंद्र प्रताप, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आईपी शर्मा, ईओ राम आसरे कमल के अलावा आईबी के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी चर्चा की।
एयरफोर्स के अधिकारियों ने हेलीपैड के समीप बहुमंजिला इमारतों को देखकर लैंडिंग की दिशा बदलने पर भी विचार किया है। इसके अलावा आसपास के पेड़ और झाड़ियों को कटवाने के आदेश दिए हैं। हेलीपैड स्थल पर करीब एक घंटे तक वार्ता के बाद एयरफोर्स के अधिकारी हेलीकाप्टर लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि हेलीकाप्टर की लैंडिंग सफल रही। इसके संचालन में व्यवधान न हो इसके लिए वायुसेना के अधिकारी हेलीपैड स्थल पर नेटवर्क टावर लगाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली लैंडिंग के बाद जो कमी रहीं उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
हेलीपैड पर आई दरार
वायुसेना के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड स्थल को मामूली नुकसान हुआ। हेलीपैड की ईंटों में दरारें आईं हैं। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस प्रकार की दरारों से लैंडिंग पर कोई असर नहीं पड़ता है।
कोतवाली पर होगा कंट्रोल रूम
राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के तहत वृंदावन कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एलआईयू, सेना पुलिस और आईबी के अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार को खुफिया विभाग, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते ने कार्यक्रम स्थल परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के साथ राधारमण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईबी के अधिकारियों ने राधारमण मंदिर के सेवायत और कार्यक्रम आयोजक पद्मनाभ गोस्वामी और पद्मलोचन गोस्वामी से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी की।
राधारमण, अमिय निमाई मंदिर में तैयारियां जोरों पर
18 नवंबर को ठाकुर राधारमण मंदिर और अमिय निमाई मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए मंदिर प्रांगण में चल रही तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। राधारमण मंदिर के चौक से लेकर बरामदे और गेट की सफाई की जा रही है। मंदिर के गर्भगृह के गेट और फर्श को भी साफ किया गया है। इसके अलावा जिस गेट से राष्ट्रपति प्रवेश करेंगे, उस मुख्यद्वार को मंदिर के कर्मचारियों ने विशेष रूप से तैयार किया है।