फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   preperation for president's welcome

चैतन्य महाप्रभु के आगमन के उत्सव में आ रहे राष्ट्रपति, राज्यपाल मुख्यमंत्री

Thu, 22 Oct 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 22 Oct 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
preperation for president's welcome
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के पांच सौ साल होने के उपलक्ष्य में अनेक आयोजन नवंबर माह में होने जा रहे हैं। इसमें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई और हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन ऐसे वक्त हो रहे हैं जब पंचायत चुनाव का दौर चल रहा होगा। इसे लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


17 से 25 नवंबर तक चैतन्य महाप्रभु के आगमन का उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन चैतन्य महाप्रभु मंदिर में होगा। कहा जाता है कि पांच सौ साल पहले चैतन्य महाप्रभु का वृंदावन में आगमन हुआ था। इस उपलक्ष्य में पंचशती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों में एकजुटता न होने के कारण अलग-अलग कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


फिलहाल जिला प्रशासन को वृंदावन में 18 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन का संदेश मिल चुका है। यह भी तय है कि राष्ट्रपति का आगमन होने पर प्रदेश के राज्यपाल की मौजूदगी अवश्य रहेगी। हालांकि राज्यपाल राम नाईक एक दिन पहले ही मथुरा आ जाएंगे। उन्हें 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करनी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राज्यपाल दीक्षांत समारोह से फिर लखनऊ वापस जाएंगे या फिर रात में विश्राम मथुरा में ही करते हुए 18 नवंबर को राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी उपलक्ष्य में 18 नवंबर को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की भी प्रबल संभावना है। जिला प्रशासन उनके आगमन का कार्यक्रम लगभग तय मानते हुए तैयारियां कर रहा है। तीन वीवीआईपी का यह आगमन पंचायत चुनाव के दौरान होगा।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 नवंबर को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश कुमार आयोजन स्थल सहित हेलीपेड आदि स्थलों का जायजा ले चुके हैं। संबंधित अफसरों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित कर दिया गया है।



राधारमण मंदिर के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का वृंदावन में दूसरी बार आगमन हो रहा है। इससे पहले वह चंद्रोदय मंदिर की आधारशिला रखने यहां आए थे। अब चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन को पांच सौ साल होने पर आयोजित समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वृंदावन में राधारमण मंदिर के दर्शन की इच्छा जाहिर की है। इसके उपरांत गोपीनाथ बाजार स्थित चैतन्य महाप्रभु मंदिर पहुंचेंगे। तदोपरांत परमेश्वरीदेवी धानुका बालिका विद्यालय में छात्राओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed