फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations to connect Yamuna Expressway with National Highway

यमुना एक्सप्रेस-वे को नेशनल हाईवे से जोड़ने की तैयारी

Tue, 24 Aug 2021 08:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Preparations to connect Yamuna Expressway with National Highway
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे को अब नेशनल हाईवे-19 (पूर्ववर्ती-2) से जोड़ने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। इसके लिए 14 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा, जो हाथरस जनपद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे से शुरू होकर मथुरा जनपद में गांव पौरी पर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे में मिलेगा। इसके सर्वे के लिए हाईवे प्राधिकरण, तहसील और जिला प्रशासन की टीम ने कुछ स्थलों की पैमाइश की।
विज्ञापन

देश में तेजी के साथ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इन सड़कों को एक दूसरे से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत नोएडा से आगरा तक आ रहे यमुना एक्सप्रेस-वे को अब दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे में जोड़ने की तैयारी है। इन दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण मार्गों को मथुरा में बाईपास के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। यह काम नेशनल हाईवे पर बने ग्वालियर वाईपास से पहले मथुरा जनपद के रैपुरा जाट चौकी के निकट गांव पौरी पर होगा। मंगलवार को यमुना पर बने कंजौलीघाट पुल के निकट जमीन की पैमाइश की गई।
विज्ञापन

इसमें भू-अध्याप्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के क्षेत्रीय इंजीनियर एमएन जसविंदर सहित तहसील की टीम मौजूद रही। हाईवे प्राधिकरण के इंजीनियर एमएन जसविंदर ने बताया कि हाथरस जनपद से मथुरा तक इस नए बाईपास में 13 गांव की जमीन आ रही है। इसके लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत सर्वे किया जा रहा है। हाथरस क्षेत्र के प्रारंभिक गांव का सर्वे पूरा हो चुका है। अब मथुरा जनपद में संबंधित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे से नेशनल हाईवे को जोड़ने के दौरान कंजौलीघाट पर इस बाईपास के लिए यमुना पर नया पुल भी प्रस्तावित है। इसके बनने से नोएडा की ओर से आने वाले वाहन ग्वालियर की ओर सीधे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed