Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for the Chhappanbhoga Manratha began with the worship of the feet.

Mathura News: चरण वंदना के साथ छप्पनभोग मनोरथ की तैयारियां प्रारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Chhappanbhoga Manratha began with the worship of the feet.
गोवर्धन परिक्रमा में उपस्थित श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार के सदस्य। 
गोवर्धन ( मथुरा) श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा 22 दिसंबर, 2025 से गोवर्धन धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की सफलता के लिए सोमवार को श्री गिरिराज महाराज के समक्ष कार्ष्णि आश्रम, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अरदास और अभिषेक किया गया। भक्तों ने गिरिराज चरणों में भाव अर्पित कर आयोजन की मंगल सिद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कार्ष्णि गुरु हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक महाराज का अभिषेक, पुष्पार्चन, धूप-दीप पूजा एवं दिव्य आरती सम्पन्न हुई। गुरु महाराज ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा वही प्राप्त कर सकता है, जिसे स्वयं ठाकुर प्रसन्न होकर चुनते हैं। छप्पन भोग मनोरथ भक्तों की आस्था और भक्तिभाव का अनुपम उत्सव है। संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ का उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति, सेवा, गौ-सेवा और समाज में प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

छप्पन भोग मनोरथ की श्रृंखला में 10 नवंबर को आगरा स्थित बल्केश्वर गोशाला में गोमाता के छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, बृजमोहन रेपुरिया, विष्णु गोयल, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश गर्ग, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, आरती बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed