फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for the 8th APCL tournament are underway.

Mathura News: एपीसीएल के 8वें टूर्नामेंट की तैयारियों पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the 8th APCL tournament are underway.
एपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर  बैठक में मंथन करते अधिवक्ता।
मथुरा। शहर में अधिवक्ताओं के बीच होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बौहरे कन्हैया लाल सभागार में बैठक हुई। बैठक में टूर्नामेंट के संरक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों पर मंथन किया। टूर्नामेंट में 8 टीम खेलेंगी।खिलाड़ियों का चुनाव 30 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, लकी कमल, सौरव श्रीवास्तव और शैलेश दुबे ने कहा कि प्रत्येक टीम को 4 लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे खिलाड़ियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। सचिव राकेश यादव ने बताया कि वरिष्ठता के आधार तनवीर अहमद, रवि उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, उत्तम सिंह, हरेंद्र शर्मा, अनुराग ठाकुर और अनिल शर्मा को अलग-अलग टीम का कप्तान बनाया है। खिलाड़ियों के चयन के दौरान समिति सदस्य और अधिवक्ता खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed