{"_id":"6aa70167c6b209f9ec0b5a6a","slug":"preparations-for-radha-ashtami-begin-at-radha-kund-mathura-news-c-412-1-mt21009-11662-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधाकुंड में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधाकुंड में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
राधाकुंड। श्रीधाम राधाकुंड में लाडली जी श्री राधा रानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी की तैयारियां अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुकी है। आगामी 19 सितंबर को पूरा क्षेत्र बजत बधाई किरत घर लाली जाई के जयकारों से गुंजायमान रहेगा।
स्थानीय निवासी गौरव उपाध्याय ने बताया कि इस पावन अवसर पर राधाकुंड में जल स्वरूप में विराजमान श्री राधा रानी का प्रातः 4 बजे दिव्य दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत लाडली जी के डोले का भव्य नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में प्रातः 4 बजे जल स्वरूप श्री राधा रानी का भव्य दुग्ध अभिषेक, नगर भ्रमण श्री राधा रानी के डोले की भव्य शोभायात्रा, अलौकिक शृंगार लाडली जी का मनमोहक फूल बंगला एवं छप्पन भोग का आयोजन, सांस्कृतिक एवं भक्ति संध्या: संगीतमय भजन संध्या और राधाकुंड के प्रमुख घाटों पर भव्य दीपदान होगा। पर्व को लेकर मंदिर प्रशासन और स्थानीय सेवायतों द्वारा सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है। जन्मोत्सव के दिन राधाकुंड के सभी प्रमुख घाटों को आकर्षक दीपों और विद्युत झालरों से सजाया जाएगा।