{"_id":"6719542609b6cdd2060cf416","slug":"preparations-for-laying-the-foundation-stone-of-agra-canal-bypass-road-have-begun-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103468-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आगरा कैनाल बाईपास मार्ग के शिलान्यास की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आगरा कैनाल बाईपास मार्ग के शिलान्यास की तैयारी शुरू
विज्ञापन
कोसीकलां। राजमार्ग से गोपाल बाग तक बनने वाले आगरा कैनाल बाईपास मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग की टीम सहित निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण कर शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसके निर्माण एवं गुणवत्ता को बेहतर रखने संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई।
नगर को जाम से बचाने के लिए आगरा कैनाल बाईपास मार्ग का निर्माण का प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईवे से गोपाल बाग तक करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग का विभाग करीब सात मीटर चौड़ा बनाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने बुधवार को हाईवे शुरुआत स्थल का निरीक्षण किया। यहां टीम की अगुवाई जेई प्रदीप कुमार ने की।
उनके साथ टेंडर लेने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट हेड और अधिकारी भी साथ थे। टीम ने निरीक्षण के बाद शिलान्यास कार्यक्रम के लिए स्थल का भी चयन किया। वे लोग कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर भी चर्चा करते नजर आए। उन्होंने बताया कि हाईवे के पास परमानंद गार्डन एवं सर्विस रोड पर वन विभाग की नर्सरी के सामने ही कार्यक्रम के आयोजन के प्रस्ताव रखे, जिनमें से एक स्थल का चयन किया जाएगा। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण का काम कभी भी शुरू हो सकता है।