फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for Bharat Milaap fair started with Dudhbhishek

Mathura News: दुग्धाभिषेक के साथ भरत मिलाप मेले की तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Bharat Milaap fair started with Dudhbhishek
मथुरा। कोसीकलां में भगवती मंदिर पर  पूजा करते हुए रामलीला संस्थान के पदा​धिकारी। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार होने वाला भरत मिलाप मेला इस बार और भव्य होगा। मेला 17 सितंबर से शुरू होगा और समापन 3 अक्तूबर को श्रीराम भरतजी के मिलाप के साथ होगा। रविवार को श्रीरामलीला संस्थान ने मां भगवती मंदिर में दुग्धाभिषेक कर मेले की तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन

मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री के निर्देशन में दुग्धाभिषेक किया गया। अध्यक्ष अजय मंगला ने बताया कि एक पखवाड़े तक चलने वाला भरत मिलाप मेला महोत्सव 17 सितंबर को ध्वज पूजन के साथ शुरू होगा। 3 अक्तूबर को ब्रज मंडल का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला होगा। एक अक्तूबर को कुंभकरण वध, काली मेला, दो को रावण के पुतले का दहन होगा। इधर, दुग्धाभिषेक के बाद संस्थान के पदाधिकारियों ने शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद, लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा को न्योता दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, संस्थान के संयोजक अजय गोयंका, अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैद्य, हरेंद्र ठाकुर, कमल किशोर वाष्णेय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed