फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premananda Maharaj come out from ashram and came to Parikrama Marg

देखें Video: सुबह तीन बजे आश्रम से निकलकर परिक्रमा मार्ग पर आए संत प्रेमानंद महाराज, झलक के लिए बेताब दिखे लोग

Sun, 12 Oct 2025 07:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 07:30 PM IST
सार

श्री राधे हित केलिकुंज आश्रम से परिक्रमा मार्ग तक रमणरेती चौकी के पास तक पदयात्रा पर निकले तो महाराज को देखते ही राह तक लोगों ने उनके देखते ही प्रणाम किया और राधा नाम का जयकारा लगाया।

विज्ञापन
Premananda Maharaj come out from ashram and came to Parikrama Marg
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहते हैं। उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई है कि सोशल मीडिया से लेकर उनके आश्रम तक उनके अनुयायियों की भीड़ दिखाई देती है। कई दिनों से स्थगित पदयात्रा को पुन: शुरू होने का इंतजार देख रहे लोगों के लिए यह खुशखबरी है। रविवार सुबह करीब तीन बजे महाराज आश्रम से बाहर आए और पैदल यात्रा करते ही परिक्रमा मार्ग में गए। 

विज्ञापन

बेताब दिखे श्रद्धालु
गौरतलब है कि अल सुबह श्री राधे हित केलिकुंज आश्रम से परिक्रमा मार्ग तक रमणरेती चौकी के पास तक पदयात्रा पर निकले तो महाराज को देखते ही राह तक लोगों ने उनके देखते ही प्रणाम किया और राधा नाम का जयकारा लगाया। संत प्रेमानंद महाराज ने सभी का अभिवादन स्वीकारा। संत के आने से पहले ही लोग उनके आश्रम से लेकर परिक्रमा मार्ग तक सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए थे। यूं मानो कि संत प्रेमानंद महाराज से पदयात्रा तो की, लेकिन मार्ग का दायरा सिमट गया। महाराज ने सभी को आर्शीवाद दिया तो लोग भी उनकी छवि और यात्रा के दर्शय को मोबाइल में कैद करते हुए बेताब दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकांतिक वार्तालाप थी जारी 
संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पिछले दिनों श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम की ओर से यह पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया गया था कि उनके स्वास्थ्य कारणों के कारण पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। लेकिन इस दौरान एकांतिक वार्तालाप जारी रही। लेकिन इस दौरान कुछ फर्जी और पुरानी वीडियो ने महाराज के स्वास्थ्य लेकर लोगों में महाराज के प्रति चिंताएं पैदा कर दीं। उनमें आस्था रखने वाले लोग दौड़कर उनसे मिलने आने लगे। इस बीच महाराज ने एकांतिक वार्तालप में अपने स्वस्थ्य होने बात कही तब लोगों को चैन मिला। 

विज्ञापन

2006 में पता लगा था किडनी की परेशानी के बारे में 
संत प्रेमानंद महाराज किडनी की परेशानी से पीड़ित हैं। सिम्स हॉस्टिपटल के चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा उनका इलाज करते आ रहे हैं। वह बताते हैं कि 2006 में महाराज के पेट में दर्द हुआ था। जब उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया तब उन्हें किडनियों के खराब होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed