फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premanand Maharaj advises disciples on enduring opposition

Mathura News: प्रेमानंद महाराज ने शिष्यों को दी विरोध सहने की सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Premanand Maharaj advises disciples on enduring opposition
संत प्रेमानंद महाराज। स्रोत - वीडियो ग्रैब
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को भक्ति मार्ग में विरोध और अपमान सहने की सीख दी है। उन्होंने यह बात यमुना विहार कुंज स्थित अपने नए आश्रम में कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हुआ। यह सीख उनके एक शिष्य की आत्महत्या के बाद उठे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आई है।
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति का मार्ग विचित्र है और इसमें धैर्यवान होना आवश्यक है। जब भगवान किसी से प्रेम करते हैं, तो उसकी प्रतिकूलता की कसौटी होती है। उन्होंने मीरा बाई और भक्त प्रहलाद के उदाहरण दिए, जिन्हें कष्ट सहने पड़े। संत ने कहा, प्रतिकूलता, निंदा एवं अपमान वो पुष्प हैं, जिससे पता चलता है कि भगवान हृदय में सुगंध रूप में प्रकाशित होने वाले हैं। इसे सहना बहुत कठिन है। जब निर्दोष होने पर समाज में तिरस्कार, निंदा और अपमान होने लगे, तो यह भगवान की विशुद्ध कृपा मानी जाती है। भक्ति के मार्ग पर वही उन्नति करता है जो प्रतीक्षा और सहनशीलता धारण करता है। कितनी भी प्रतिकूलता हो, वह व्याकुल नहीं होता और अश्रद्धा का भाव नहीं लाता।
विज्ञापन

--------------

प्रतिकूलता में धैर्य का महत्व

यह वीडियो उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद जारी हुआ था। इस घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप और विरोध के स्वर मुखर हुए थे। महाराज ने कहा, जब जीवन अपने प्रिय ठाकुर को अर्पित कर देते हैं, तो हम कठपुतली बन जाते हैं। हमें शरणागत रहना चाहिए और अपनी बुद्धि प्रभु के चरणों में समर्पित कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

उड़िया बाबा महाराज के उपदेश

उन्होंने संत उड़िया बाबा महाराज के 20 उपदेशों का भी जिक्र किया। इन उपदेशों को जीवन में उतारने से भगवान का प्यार प्राप्त होता है। इनमें सत्य बोलना, किसी की निंदा न करना और दूसरों की कमी न बताना शामिल है। परोपकार की भावना रखने और कठोर भाषा का प्रयोग न करने पर भी जोर दिया गया। गलत रास्तों से आए धन से बचने और अपनी कमाई का ही प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed