फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pregnant women are suffering from anemia.

Mathura News: खून की कमी से जूझ रहीं गर्भवती महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are suffering from anemia.
मथुरा। जिले में गर्भवती महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जांच और उपचार के लिए पहुंच रही हैं। अधिकांश गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम पाया जा रहा है। जो मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा शर्मा ने बताया कि ओपीडी में हाल के दिनों में एनीमिया से संबंधित शिकायतों में वृद्धि हुई है। समय पर जांच और उचित उपचार न मिलने पर प्रसव के दौरान जटिलताएं बढ़ सकती हैं। बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर को अतिरिक्त आयरन और पोषण की आवश्यकता होती है लेकिन संतुलित आहार की कमी, अनियमित खान-पान और जागरूकता के अभाव के कारण महिलाएं खून की कमी की शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को दवाओं के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, गुड़, अनार, चुकंदर और आयरन युक्त आहार लेना चाहिए। साथ ही आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, समय पर टीकाकरण और पोषण संबंधी परामर्श देने के निर्देश दिए हैं। यदि समय रहते खान-पान में सुधार और नियमित जांच कराई जाए तो एनीमिया की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed