फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pregnant woman who came to visit accused the guard of pushing

दर्शन करने आई गर्भवती महिला ने लगाया गार्ड पर धक्का देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman who came to visit accused the guard of pushing
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई एक गर्भवती महिला ने सुरक्षा गार्ड पर धक्का देने का आरोप लगाया। साथ ही तबियत खराब होने की भी बात कही। मामला बढ़ने के बाद जब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो गार्ड पर लगाए आरोप निराधार मिले। इसके बाद परिवार के लोग मंदिर प्रबंधन से मौखिक माफी मांगकर घर चले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रयागराज निवासी मानिक चंद दुबे ने मंदिर प्रबंधन से शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर वह परिवार के साथ ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए आए हुए थे। जब परिवार के लोग मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी के दर्शन कर रहे उसी समय वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने राहुल ने उनकी पुत्र वधु दीपा को धक्का दे दिया। इससे दीपा की तबियत खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। मंदिर की सुरक्षा में तैनात जी 4 कंपनी के इंचार्ज नरेश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो मामला उल्टा निकला। महिला श्रद्धालु गार्ड से बहुत दूर थी और गार्ड ने कोई धक्का भी नहीं दिया था। फुटेज देखने के बाद महिला श्रद्धालु के परिवार के लोगों ने मौखिक माफी मांगी है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद हमने जांच कराई, जिसमें कहीं भी मंदिर के सुरक्षा गार्ड की गलती नहीं मिली। सुरक्षा गार्डों को हिदायत दी गई है कि वह किसी भी श्रद्धालु से गलत व्यवहार ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed