फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pregnant woman distressed by smoke; action taken against one, while others are spared

Mathura News: धुएं से गर्भवती को हुई परेशानी, एक पर एक्शन...बाकी पर मेहरबानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman distressed by smoke; action taken against one, while others are spared
मथुरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पर्यावरण संरक्षण और कोयले-लकड़ी के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रतिबंध के दावे हवा-हवाई हैं। वहीं जिम्मेदारों की बात भी निराली है। आईजीआरएस की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने सिर्फ एक ढाबा संचालक का तंदूर ही जब्त किया जबकि आसपास के ढाबाें व होटलों पर सुलगते तंदूरों पर उनकी नजर नहीं पड़ी। एक तंदूर बंद कराकर जिम्मेदारों ने आईजीआरएस पर की गई शिकायत का तो निस्तारण कर दिया पर बाकी तंदूर संचालकों पर अफसर मेहरबान दिखे।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के निकट भोले ब्रजवासी भोजनालय नाम से ढाबा है। यहां पास में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इसमें कहा कि पास के ढाबे में जल रहे तंदूर के धुएं से उनको परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद दो दिन पूर्व नगर निगम के जिम्मेदार शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे और तंदूर को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आसपास के ढाबों पर दर्जनों तंदूर सुलगते रहे लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का कहना है कि शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। अतिक्रमण पाया और तंदूर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed