फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prasadi gulaal will be showered on devotees three times in Thakur Shri Banke Bihari temple

Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तीन समय भक्तों पर बरसेगा प्रसादी गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prasadi gulaal will be showered on devotees three times in Thakur Shri Banke Bihari temple
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी से ब्रज की सुप्रसिद्ध होली का आगाज होगा। मंदिर में प्रतिदिन आराध्य की तीन आरतियों के बाद प्रसादी गुलाल मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा बरसाया जाएगा। ठाकुरजी के परम भक्त की ओर से तीन समय पीतल के थालों में सतरंगी गुलाल सेवित किया जाएगा। आराध्य का गुलाल से शृंगार होगा। इसके लिए हाथरस से गुलाल मंगाया गया है।
विज्ञापन



ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियोंं द्वारा तीन फरवरी वसंत पंचमी से आराध्य बांकेबिहारी के कपोलों पर गुलाल लगाया जाएगा। इसके बाद ठाकुरजी को पीतल के बड़े-बड़े थालों में गुलाल सेवित किया जाएगा। उस प्रसादी गुलाल को आराध्य की शृंगार आरती, राजभोग आरती और शयन आरती के बाद भक्तों पर बरसाया जाएगा।
विज्ञापन


बांकेबिहारी महाराज के परम भक्त राधेश्याम बेरीवाला द्वारा प्रतिदिन लगभग 15 से 20 किलो हर्बल सुगंधित गुलाल ठाकुरजी को सेवित किया जाएगा। इसके अलावा ठाकुरजी के लिए इत्र एवं केसर से बने विशेष गुलाल भी सेवित किया जाएगा। परम भक्त की हवेली के सेवक महाराम सिंह ठाकुर ने बताया कि सात रंग का गुलाल आराध्य को सेवित किया जाएगा। इसमें लाल, पीला, गुलाबी, हरा, नीला एवं सफेद भुड़भुड़ भी शामिल है। यह गुलाल हाथरस से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि आराध्य बांकेबिहारी को वसंत पंचमी से प्रतिदिन धुल्हेड़ी तक 40 दिन आराध्य को गुलाल सेवित किया जाएगा। आरती के पश्चात सुबह एवं देर शाम प्रसादी गुलाल सेवायत गोस्वािमयों द्वारा श्रद्धालुओं पर बरसाया जाएगा। रंगभरनी एकादशी से रंग की होली खेली जाएगी, जोकि पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed