फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pramod tiwari is in vrindavan

हमने अखिलेश की सपा के साथ किया गठबंधन: प्रमोद तिवारी

Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
pramod tiwari is in vrindavan
बांकेबिहारी
कांग्रेस और सपा का गठबंधन उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए हुआ है। सपा-कांग्रेस मिलकर अब यूपी के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेंगे। यह बात कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने नई सपा यानी अखिलेश की सपा के साथ गठबंधन किया है।  
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद पत्रकार वार्ता में प्रमोद तिवारी बोले कांग्रेस और सपा ही गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ रहीं, भाजपा भी अपना दल, शोषित समाज पार्टी आदि दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तो दल-बदलुओं को टिकट देकर अपने ही कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।
विज्ञापन


बसपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए तिवारी वोले बसपा अब दागी चेहरों के साथ चुनाव में उतरने को मजबूर है। इससे साफ है कि बसपा खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है।  प्रियंका गांधी को लेकर विनय कटियार की टिप्पणी को कांग्रेस नेता ने देश की महिलाओं का अपमान बताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और चंद्रमोहन जायसवाल उपस्थित थे।  पूजा अर्चना आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असंतोष जायज
बाईपास रोड स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय पर सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सपा से गठबंधन के बाद टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असंतोष जायज है। कई बार बड़े काम के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। वह कार्यकर्ताओं के जख्मों पर महरम लगाने आए हैं। कांग्रेस की करनी और कथनी में फर्क नहीं है। अखिलेश सरकार ने पार्टी में आपराधिक छवि के लोगों की एंट्री बंद की है। सांप्रदायिक ताकतों और वोटों का बिखराव रोकने के लिए हमने गठबंधन किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाला बताया।


झूठ-फूट की राजनीति करती है भाजपा: हुड्डा
हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा हमेशा से ही झूठ और फूट की राजनीति करती आई है। अब उत्तर प्रदेश में भी झूठ और फूट का सहारा लेकर सत्ता हासिल करना चाहती है। नोटबंदी के चलते किसान, व्यापारी, मजदूर वर्ग बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। जनता को विकासवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार चाहिए। हम बेहाल यूपी को विकास पथ पर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन के 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed