फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pradhan, who came to hang out with his friends, went missing

Mathura News: साथियों के साथ घूमने आया प्रधान लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan, who came to hang out with his friends, went missing
वृंदावन (मथुरा)। चार दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के प्रधान केशीघाट से लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से वीडियो कॉल करते समय यमुना में डूब गए हैं। पुलिस गोताखोर और पीएसी की मदद से यमुना में तलाश कर रही है। वहीं चारों साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच में एसएसपी ने स्वाट टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 12 बजे कार से अलीगढ़ जिले के थाना खैर के गांव नारायणपुर के प्रधान सचिन कुमार वाल्यान (32) पुत्र छतर सिंह गांव के ही चार साथी राजकुमार, नीरज, सुनील और गुलाब सिंह के साथ वृंदावन घूमने आए थे। बताते हैं कि शराब भी पी थी। वह रात 12 बजे वृंदावन के केशीघाट पर यमुना किनारे कार से पहुंचे। प्रधान सचिन के साथी राजकुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीन साथी कार में ही थे, जबकि प्रधान सचिन और वह यमुना किनारे खड़ी एक नाव में बैठ गए। तभी प्रधान ने पत्नी आरती को वीडियो कॉल कर बात करने लगे। इस दौरान वह एक नाव से दूसरी नाव में चले गए।
विज्ञापन

राजकुमार नाव में फेसबुक देखने लग गया। जब आधा घंटा हो गया तो कार में बैठे तीन साथी नीरज, सुनील और गुबाल सिंह आए और चलने के लिए कहा। प्रधान सचिन को आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आई तो वह तलाश करने लगे और दो घंटे के बाद रात करीब दो बजकर 24 मिनट पर प्रधान के साथ आए चारों लोग कोतवाली पहुंचे और प्रधान के गायब होने की सूचना दी। प्रधान के यमुना में डूब जाने की आशंका के चलते वृंदावन कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही रात से ही गोताखोर और सुबह पीएसी की फ्लड यूनिट की सहायता से तलाश कर रहे हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी, लेकिन अभी प्रधान का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रधान के यमुना में डूबने की आशंका जताने पर गोताखोरों और पीएसी की मदद से तलाश की जा रही है। अभी पता नहीं चला है।



प्रधान ने वृंदावन आने के बाद पत्नी को 3 मिनट की वीडियो कॉल की थी
प्रधान सचिन के तयेरे भाई लटूरी सिंह ने बताया कि प्रधान ने पत्नी से रात 12 बजे वीडियो कॉल कर करीब तीन मिनट बात की। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। वीडियो कॉल में प्रधान नाव पर दिख रहे थे। उसके साथ उनका साथी राजकुमार भी वीडियो कॉल में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed