फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power theft caught in four home

चार घरों में चोरी से जलती मिली बिजली, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 08:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Power theft caught in four home
मथुरा। विद्युत निगम की छापामारी से बिजली चोरों में खलबली मच गई। टीम को चार घरों में सीधे चोरी की बिजली जलती मिली। टीम ने केबलों को उतारकर कब्जे में लिया। इसके अलावा सलेक्शन एबी फेमिली वीयर के बराबर में उसकी निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य में बिजली प्रयोग करना पाया गया। बिजली चोरों के खिलाफ कृष्णानगर बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

एसडीओ कैंट अंशुल शर्मा के नेतृत्व में जेई होशियार सिंह, टीजी-टू हेमंत भटनागर, विष्णु सारस्वत और विद्युत निगम की टीम शनिवार की दोपहर बिजली चोरी की सूचना पर डैंपियर नगर पहुंची। यहां पर चार घरों में चोरी की बिजली जलती मिली। बिना मीटर के डायरेक्ट बिजली जलती मिलने पर विद्युत निगम की टीम ने केबल उतरवाकर कब्जे में ली। इसके बाद एबी फेमिली वीयर के यहां पहुंची, टीम को बराबर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य होता मिला, जो कि एबी फेमिली वीयर के कनेक्शन से हो रहा था। एसडीओ अंशुल ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए अस्थायी कनेक्शन लेकर काम कराना चाहिए। अनिल दिलसुख, संदीप एस पीटर, कुमारी अमरीन और पवन कुमार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा कृष्णानगर बिजली थाने में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed