फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Potato and laha farmers have been killed, wheat crops are also spread in the fields

आलू और लाहा किसान चौपट, गेहूं की फसल भी खेतों में बिछी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Potato and laha farmers have been killed, wheat crops are also spread in the fields
चौमुहां। कस्बा एवं आसपास के गांवों में हुई तेज बारिश ने किसानों के हलक सुखा दिए। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से आलू व लाहा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर तेज हवाओं के के कारण गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ गई है। इससे गेहूं का उत्पादन घटेगा।
विज्ञापन

किसान मदन गोपाल, किसान सभा के जिला मंत्री द्वारिकाधीश यादव, आझई के श्याम बाबू कुशवाह, अकबरपुर के किसान सहदेव सिंह दरोगा, रमेश चंद फौजी, रौतान सिंह, बाबू सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, लखन मेंबर आदि का कहना है कि इस बारिश से फायदे के स्थान पर नुकसान अधिक है। बहुत से किसान लाहा की फसल की कटाई कर रहे हैं। दूसरी ओर फसल पकने के लिए तैयार है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लाहा की फसल खेतों में बिछ गई है।
विज्ञापन

पूर्व में हुई ओलावृष्टि व पाले से लाहा की फसल में पहले से ही अधिक नुकसान था। अब बारिश ने चौपट कर दिया। आलू की फसल भी खुदाई के लिए तैयार है। अधिक पानी पड़ने से आलू के झौंरा पानी से भर गए हैं। इससे आलू के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना था कि बारिश से गेहूं व जौ की फसल भी खेतों में बिछ गई है। लोगों ने प्रशासन से लाहा की फसल का सर्वे करा कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed