फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   post office ssp has been removed

डाकघर में हुए घपले में डाकघर के एसएसपी पर गिरी गाज

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
post office ssp has been removed
डाकघर - फोटो : demo pic
कृष्णानगर डाकघर में हुए 76.8 लाख के घपले में अब प्रवर डाक अधीक्षक (एसएसपी) आरएन यादव पर भी गाज गिर गई है। उनसे चार्ज छीनकर वाराणसी से ट्रांसफर होकर आए संतराम दुबे को नया अधीक्षक बनाया गया है।  
विज्ञापन


कृष्णानगर डाकघर में हुए 76.08 लाख की मोटी रकम के घपले में पर्त दर पर्त खुलने लगी हैं। ऑडिट के बाद पकड़ में आए घपले की जांच कर रही आगरा परिक्षेत्र की पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा की रिपोर्ट पर प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव की इसमें लापरवाही पाई गई।
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें यहां से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, जिससे की जांच निष्पक्षता से हो सके। बताया जा रहा है कि लिपिक सचिन अग्रवाल का कृष्णानगर डाकघर पर ट्रांसफर प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने ही किया था। गाज गिरने की खबर से डाक कर्मियों और अफसरों में हड़कंप मच गया है। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस घपले में और भी नप सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएन यादव पर था अतिरिक्त प्रभार  
प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव की तैनाती इटावा में थी, लेकिन मथुरा का भी अतिरिक्त प्रभार उन पर था। चर्चा है कि लिपिक सचिन अग्रवाल को कृष्णानगर डाकघर भेजने का निर्णय प्रवर डाक अधीक्षक का था। इतना बड़ा घपला करने वाला लिपिक अभी तक पुलिस और विभाग की नजरों से दूर है। 

जांच टीम ने लिए बाबुआें के बयान
76.08 लाख की मोटी रकम के घपले के मामले में सहायक अधीक्षक वीके गुप्ता, इंस्पेक्टर सुभाष ने बाबुओं से बयान लिए। जांच टीमों ने मुख्य डाकघर, सदर बाजार, छाता आदि स्थानों पर डाकघर में लिपिक सचिन अग्रवाल के सेविंग खातों से निकाली गई धनराशि का ब्यौरा भी लिया।  मामले में मंडलीय अफसरों के राडार पर अभी मथुरा के कई अफसर और कर्मचारी हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दिल्ली से टीम आकर कार्रवाई कर सकती है।


अभिषेक को नहीं किया रिलीव
76.08 लाख की मोटी रकम का घपला करने वाले सचिन अग्रवाल को प्री-प्लान कृष्णानगर डाकघर भेजा गया, जबकि इस पटल के लिए अभिषेक पाराशर का स्थानांतरण हो चुका था। बताया जा रहा है कि प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने मुख्य डाकघर से अभिषेक को रिलीव नहीं किया। उसकी जगह लिपिक सचिन को कृष्णानगर डाकघर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed