{"_id":"5e711ad88ebc3ea7e16b2f96","slug":"positive-mathura-news-agr4343173122","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 करोड़ से बहुरेंगे नौहझील बस अड्डे के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 करोड़ से बहुरेंगे नौहझील बस अड्डे के दिन
विज्ञापन
जर्जर हो चुका नौहझील का बस अड्डा
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जर्जर हो चुके नौहझील बस अड्डे के दिन बहुरने वाले हैं। लगभग 1.20 करोड़ रुपये से बस अड्डे की नई बिल्डिंग तैयार होगी, वहीं बसों के लिए शेड और एक बड़ा हॉल भी बनाया जाएगा। परिवहन विभाग ने सहमति जता दी है, लेकिन बुधवार को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह अंतिम मुहर लगाएंगे।
नौहझील बस अड्डे की हकीकत किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ जहां बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, वहीं बस अड्डे में जलभराव भी हो जाता है। इसी वजह से यहां सवारियां भी आने से कतराती हैं। परिवहन विभाग ने इस बस अड्डे की बिल्डिंग, शेड और एक हॉल के संग ही शौचालय बनवाने के लिए सहमति बना ली है। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नौहझील बस अड्डे पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह बुधवार को निरीक्षण करके अंतिम मुहर लगाएंगे।
रोडवेज और एआरटीओ अफसरों में खलबली
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के बुधवार को मथुरा आने की सूचना पर रोडवेज और एआरटीओ अफसरों में खलबली मच गई है। दोनों विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। मंगलवार को रोडवेज के आरएम मनोज कुमार त्रिवेदी मथुरा आए। साथ ही नौहझील बस अड्डे का हाल भी देखा।
विज्ञापन
मांट बस अड्डे का भी जानेंगे हाल
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह तैयार हो चुके मांट बस अड्डे का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसी के चलते रोडवेज ने मांट बस अड्डे पर तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा नए और पुराने बस अड्डे के संग ही वर्कशॉप में बसों की हालत को पहले से दुरुस्त किया गया है।