फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Poshak' procession taken out; offering made to Thakurji

Mathura News: पोशाक शोभायात्रा निकालकर लगाया ठाकुरजी का भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
'Poshak' procession taken out; offering made to Thakurji
कोसीकलां। हलवाई एसोसिएशन द्वारा नगर में शुक्रवार को भव्य पोशाक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर ठाकुरजी को भोग लगाकर महंत काठिया बाबा के निर्देशन में यात्रा में चल रहे साधुओं को प्रसाद का न्यौता दिया।
विज्ञापन

दोपहर में हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्यालाल स्मृति भवन से पोशाक शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों की मधुर धुनों के मध्य पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला, रामकिशन फालैनिया सिर पर पोशाक का थाल रखकर चल रहे थे। यात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचकर भोग लगाया। यात्रा के कोसी पड़ाव पर पूरा नगर राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा का नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, रामलीला संस्थान अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, तरुण सेठ, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, वेदप्रकाश गोयल, राजीव अग्रवाल, देशबंधु अग्रवाल, अशोक बठैनिया, विष्णु शर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्रज यात्रा के पड़ाव के दूसरे दिन शाम को साधुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई ग्यालाल स्मृति भवन पहुंची। यात्रा में साधु अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर सभी को मोह रहे थे। रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जहां साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बजाजा बाजार में विनोद खंडेलवाल, भागचंद जैन, इंद्रसैन अग्रवाल, राधकिशन वर्मा, केशव खंडेलवाल, सौरभ कुमार, सचिन जैन, दीपू जैन, अतुल हाथरसिया, गोला जैन, मुकेश जैन आदि ने बाल भोग वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed