फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pop singer Mika bowed his head at Banke Bihari temple and took blessings from Saint Premanand

UP: वृंदावन आए पॉप गायक मीका सिंह से प्रेमानंद महाराज ने क्यों कहा- तुम्हें बहुत ही सावधान रहना होगा

Sun, 18 Aug 2024 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

पॉप गायक मीका सिंह शनिवार को वृंदावन पहुंचे। वे पूरी तरह आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। सबसे पहले बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
 

विज्ञापन
Pop singer Mika bowed his head at Banke Bihari temple and took blessings from Saint Premanand
पॉप गायक मिले संत प्रेमानंद महाराज से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर पॉप गायक मीका सिंह कान्हा की नगरी में पूरी तरह आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद संत प्रेमानंद महाराज के भी दर्शन कर आध्यात्मिक चर्चा की।
विज्ञापन


पॉप गायक ने संत प्रेमानंद के कहने पर राधा नाम का भजन भी गाया। हिंदी सिनेमा के अलावा पंजाबी गानों के कई हिट गाने देने वाले नामचीन पॉप गायक मीका सिंह शुक्रवार तड़के कान्हा की नगरी पहुंचे। रुक्मिणी विहार स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर महाराजजी के दर्शन किए। महाराज जी के शिष्यों द्वारा परिचय कराया गया। उसके बाद महाराजश्री ने मीका सिंह से राधा नाम भजन सुनाने की फरमाइश कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राधा नाम भजन सुनने के बाद महाराजश्री ने कहा कि तुमने वृंदावन में राधा नाम लिया है। यह तुम्हारे रजिस्टर में दर्ज हो गया है। क्योंकि जब शरीर छूटेगा तो प्रभु का नाम ही साथ जाएगा। मीका सिंह द्वारा खुद को भक्ति की तरफ ले जाने पर महराजश्री ने जवाब में कहा कि बहुत ही सावधान रहना होगा। क्योंकि जिस वातावरण में तुम रहते हो। वहां खानपान को शुद्ध रखना, विचारों को पवित्र रखना होगा। जब ही कर्म अच्छे होंगे। इस पर मीका सिंह ने महाराज से सदैव आशीर्वाद बनाए रखने को कहा। इसके बाद मीका सिंह ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जहां सेवायतों ने प्रसादी पटुका भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed