{"_id":"6951839fb6d1fa6d1502ebb0","slug":"ponds-anicuts-and-check-dams-will-be-built-for-water-conservation-mathura-news-c-369-1-mt11018-140392-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जल सरंक्षण के लिए बनेंगेतालाब, एनीकट और चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जल सरंक्षण के लिए बनेंगेतालाब, एनीकट और चेकडैम
विज्ञापन
मथुरा। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बहुत जल्द इससे निजात मिलने जा रही है। जल संरक्षण और भूगर्भ जल स्तर को स्थाई रखने के लिए यह कवायद की जा रही है। लघु सिंचाई विभाग ने इस योजना का खाका तैयार किया है।
वित्तीय वर्ष में 2025-26 में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में 4 तालाब, 4 एनीकट और 4 तालाब बनाएं जाएंगे। शासन की ओर से इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। ग्रामीण अंचलीय क्षेत्र में बनाए जा रहे तालाब, एनीकट और चेकडैम से आसपास के कई गांवों को इसका फायदा मिलेगा। लघु सिंचाई के सहायक अभियंता इं. बलवीर सिंह ने बताया कि चौमुहां के विडावली गांव में 42 ,राया के गांव भूड़ासानी 43 और, नौहझील के गांव भूरेका और राया के पिरसुआ गांव में 30-30 लाख रुपये की लागात से एनीकट बनाए जाएंगे।
नंदगांव ब्लॉक के कमई प्रथम और द्वितीय, ब्लॉक के सेनवा ड्रेन पर अधूता, गोवर्धन ब्लॉक के सीही गांव में चेकडैम बनाए जाएंगे। बलदेव के जटौरा पचावर, राया के ब्यौही, नौहझील के मुईउद्दीनपुर और सुरीर के बिजऊ बांगर में तालाब का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सबसे अधिक लागात तालाबों की खुदाई में आ रही है। इन तालाबों में 3 मीटर तक गहराई की जाएगी। इसके साथ इनलेट और आउटलेट के साथ रेम्प भी बनाया जाएगा। इससे पशुओं को आने और जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आगे बताया कि तालाबों के बन जाने से आस पास के कई गांवों में खारे पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।