{"_id":"614234a08ebc3eb7cf496e0b","slug":"polythene-theft-worth-five-lakh-rupees-from-the-broad-day-market-mathura-news-agr507779351","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाजार से पांच लाख रुपयों से भरी पॉलीथिन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बाजार से पांच लाख रुपयों से भरी पॉलीथिन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। कस्बे के बाजना तिराहे से रुपये लेकर घर लौट रहे भट्ठा व्यवसायी का पांच लाख रुपये से भरा पॉलीथिन बैग चोरी हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
ईंट भट्ठा व्यवसायी बृजेश चौधरी नौहझील कस्बे के दुकानदार से अपने लेनदेन के नौ लाख रुपये लेकर कस्बे के बाजना रोड स्थित स्टेट बैंक में चार लाख रुपये जमा करने गए थे। रुपये जमा कर बाकी बचे पांच लाख रुपयों को उन्होंने अखबार में लपेट कर डबल पॉलीथिन में रख लिया। पॉलीथिन को उन्होंने अपने स्कूटर पर टांग लिया। वह बैंक से निकल कर 50 मीटर दूर बाजना तिराहे पर पहुंचे।
वहां फल की दुकान से फल खरीदने लगे। फल खरीद कर जैसे ही वह पीछे खड़े स्कूटर की ओर मुड़े तो पांच लाख रुपये से भरी पॉलीथिन गायब थी। भट्ठा व्यवसायी के होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े बाजार से गायब हुए रुपयों की घटना से कस्बे के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
गोलगप्पे बेचने वाले के पुत्र ने देखे चोर
गोलगप्पे बेच रहे युवक के पुत्र ने स्कूटर से रुपयों भरी पॉलीथिन उतार कर बाइक से ले जाने वाले दोनों युवकों को मथुरा रोड की तरफ भागते हुए देखा। बाइक के पीछे एक छोटा बच्चा भी भागते हुए बताया गया है। चोरों ने काली एवं सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
घटना के बाद से ही पुलिस छानबीन में जुट गई। स्टेट बैंक के कैमरों की फुटेज में दो-तीन बच्चे संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। संदिग्धों के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस बाजना तिराहे व मथुरा रोड पर लगे कैमरों को खंगालने में लगी है।