फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pollution in yamuna

यमुना का नासूर बन हुआ है सुनरख नाला

Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
pollution in yamuna
यमुना में प्रदूषण्
शहर में यमुना में गिर रहे नालों पर हंगामा तो खड़ा होता है लेकिन देहात क्षेत्र में गिरते नालों पर तो बात ही नहीं होती। कई नाले तो इतने बड़े हैं कि नहरों का रूप में दिखते हैं और गंदगी यमुना में पहुंचा देते हैं। ऐसा ही है सुनरख का बड़ा नाला। 
विज्ञापन

यह बड़ा नाला कोसी से शुरू होकर छाता, शेरगढ़, सेही, परखम गूजर, बाबूगढ़, सकराया और सुनरख होते हुए सीधे यमुना में गिरता है। नाले में कोसी औद्योगिक क्षेत्र का कचरा भी आता है और सीधे यमुना में गिर जाता है। कोढ़ में खाज ये कि इसी बड़े नाले में ही जैंत का भी नाला मिलता है। 
विज्ञापन

वृंदावन में यमुना में गिरते नालों के गंदे पानी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन दावे बहुत करता है। योजनाएं बनती हैं और उनके संचालन पर करोड़ों रुपये खर्च भी किए जाते हैं लेकिन यमुना की स्थिति बिगड़ ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सुनरख में लगाएं ट्रीटमेंट प्लांट 
वृंदावन। गांव सुनरख निवासी गंगा शरण गौतम, नेहना बघेल, सौरभ, नवीन, मुरारी, रमन बिहारी निवासी भी सुनरख नाले के यमुना में गिरने की स्थिति को भयावह बताते हैं। गांव प्रधान जयपाल ने कहा कि प्रशासन को इस नाले के पानी ट्रीट करने के लिए सुनरख में ही ट्रीटमेंट प्लांट लगाना चाहिए। यमुना में प्रदूषण की समस्या खत्म होगी और शोधित पानी को गांववाले सिंचाई में भी प्रयोग कर सकेेंगे।


बंद हो सुनरख नाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना में घाट बनाने से पहले यमुना का शुद्धिकरण जरूरी है। बिना सुनरख नाला बंद किए वृंदावन में यमुना शुद्धिकरण की कल्पना नहीं की जा सकती। वृंदावन के 18 नालों से अधिक गंदा पानी इस नाले से यमुना में गिर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed