फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pollution has increased the difficulties of asthma and respiratory patients

Mathura News: प्रदूषण से दमा व श्वास रोगियों की बढ़ी मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pollution has increased the difficulties of asthma and respiratory patients
मथुरा। जिले में छाए स्मॉग और बढ़ते वायु प्रदूषण ने दमा व श्वास रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सांस लेने में दिक्कत, खांसी, सीने में जकड़न और घबराहट की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य जांच के लिए आने वाले कई मरीजों को हालत गंभीर होने पर भर्ती करना पड़ रहा है। रोजाना 50 से 60 ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार स्मॉग और प्रदूषित हवा फेफड़ों पर सीधा असर डाल रही है। इससे पहले से बीमार मरीजों की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सांस की नलियों में सूजन बढ़ जाती है, जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

कई मामलों में नेबुलाइजेशन और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है, जबकि कुछ मरीजों को आईसीयू तक में भर्ती करना पड़ा है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। मास्क का प्रयोग करें और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोग नियमित दवा लेते रहें। सर्दी से बचाव बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed