फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   politicians are not satisfied with voter list

कूड़े में फिंकवा दिए वोट बनवाने के हजारों फार्म

Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
politicians are not satisfied with voter list
politicians
निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन ने जो भी अभियान चलाए सब कागजों में रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। किसी भी मतदान केंद्र पर न तो बीएलओ पहुंचे और न ही फार्म भरवाए गए। सियासी दलों ने जो फार्म भरवाए भी उन्हें कूड़े में फेंक दिया गया। बुधवार को वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर अमर उजाला में हुए फोकस ग्रुप में सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर मुहिम चलाई है। हमने जो हेल्पलाइन शुरू की है उस पर हर रोज 400 से 500 फोन आ रहे हैं। जिस तरह से शिकायतें पहुंच रही हैं उससे साफ है कि हजारों लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं।
विज्ञापन


भाजपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि अभी जो वोटर लिस्ट है वह ऐसी नहीं है जिस पर चुनाव कराए जा सकें। हजारों लोगों के नाम गलत हैं। पिछले दिनों चले अभियान में जिन लोगों ने वोट के लिए फार्म भरे थे वह भी बेकार कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
सपा, कांग्रेस, भाजपा और आप के नेताओं ने कहा कि वह लोग चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। कहा जाएगा कि मथुरा की वोटर लिस्ट अभी फाइनल नहीं हो पाई है। बीएलओ को जो फार्म भरकर दिए गए थे उनमें से किसी का नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है।

जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने बताया कि एक सितंबर से 15 सितंबर तक वोट बनवाओ अभियान चलाया था, लेकिन हमें तो लगता नहीं कि अभी तक उन लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।
    
तनवीर अहमद, जिला महासचिव (सपा)
निचले स्तर पर वोटर लिस्ट सुधार में गड़बड़ियां हुई हैं। तमाम जगह से सूचनाएं आईं कि बीएलओ मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। अफसरों ने भी ध्यान नहीं दिया। एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की रह जाएगी जो वोट नहीं डाल पाएंगे। आयोग को चुनाव से पहले एक महीने का स्पेशल अभियान चलाना चाहिए।


आबिद हुसैन (शहर अध्यक्ष कांग्रेस)
प्रशासन की घोर लापरवाही रही है। कागजों में ही वोट बनाने वाले कैंप लगा दिए गए। आज तक वोटर लिस्ट तो दिखाई नहीं गई है। कांग्रेस ने जो अपने बीएलए बनाए थे उन्हें बीएलओ ने कतई सहयोग नहीं किया। हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विनोद अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष (भाजपा)
भाजपा ने वोट बढ़वाने के लिए अभियान चलाया और फार्म 6 भरवाकर निर्वाचन आफिस में दिए। लेकिन, अभी तक तमाम को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने लापरवाही बरती है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की जाएगी। चुनाव से पहले वोटर बनने के लिए समय दिया जाए।


अजय गौतम, जिला संयोजक (आप)
फार्म लोगों से भरवा तो लिए गए, लेकिन वोट नहीं बनाया गया। चुनाव से पहले आयोग को चाहिए कि मथुरा की वोटर लिस्ट दुरुस्त कराए। बिना इसके चुनाव संभव नहीं हो पाएगा। किसी का पहचान पत्र गलत है तो किसी का वोटर लिस्ट में फोटो गलत कर दिया है। इस स्थिति में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed