फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Political pressure on ticket scam, minister's nephew recommends

Mathura News: टिकट घोटाले पर राजनीतिक दबाव, मंत्री के भतीजे ने की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Political pressure on ticket scam, minister's nephew recommends
मथुरा। रोडवेज में टिकट घोटाला करने वाले चालक-परिचालक को बचाने के लिए राजनीतिक दखल दी जा रही है। एक मंत्री के भतीजे परिवहन निगम के अधिकारियों को फोन करके मामले को दबाने की सिफारिश कर रहे हैं। खास बात यह है कि टिकटों की अनियमितता के इस गंभीर मामले को साधारण या लापरवाही में तब्दील किए जाने की साजिश रची जा रही है। मगर ये मामला विभाग में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


मामला 10 नवंबर का है। रात करीब 9 बजे मथुरा-गोवर्धन रोड पर चेकिंग कर रहे सचल दल के अधिकारी आलोक शर्मा और धर्मवीर सोलंकी ने रोडवेज की बस संख्या 3970 को रोकना चाहा, लेकिन चालक ने तेजी से बस दौड़ा दी। सचल दल बस के पीछे लग गया। चालक ने सवारियां उतारने के लिए जैसे ही बस रोकी, तभी सचल दल ने बस को पकड़ लिया। परिचालिका से ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) मांगी तो उसने नहीं दी। इसके बाद सचल दल ने बस में सवार यात्रियों के बयान लिए थे, जिसमें 8 यात्री बिना टिकट मिले। जानकारी करने पर उन्होंने बयान दिया कि पैसे तो ले लिए हैं, लेकिन परिचालिका ने टिकट नहीं दी।
विज्ञापन


मंत्री के गांव की है परिचालिका
आरोप लग रहे हैं कि एक मंत्री के भतीजे ने फोन कर परिवहन निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाया है। ताकि चालक–परिचालक के खिलाफ कार्रवाई को कमजोर किया जा सके। सचल दल की दर्ज रिपोर्ट में मामले को डब्ल्यूटीओ (विदाउट टिकट ऑफेंस) की श्रेणी में रखा गया था। जो चालक, परिचालक पर सीधा और कड़ा दंड निश्चित करता है, लेकिन कथित दबाव के चलते इस मामले को नॉन स्टॉप केस में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को आसानी से क्लीन चिट मिल सके। बताया जा रहा है कि परिचालिका मंत्री के गांव की ही है। इस वजह से मंत्री के भतीजे ने अधिकारियों पर दबाव बनाया है। हालांकि मामला अभी जांच की आड़ में दबा है, लेकिन विभाग में चर्चाएं गरम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इस मामले में जांच आगरा फोर्ट की एआरएम कर रही हैं। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट मथुरा के एआरएम को दे दी जाएगी।
बीपी अग्रवाल, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed