फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   political,news,RLD

पांच अगस्त के प्रदर्शन को लेकर रालोद ने झोंकी पूरी ताकत

Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
political,news,RLD
मथुरा। पांच अगस्त को कलक्ट्रेट में होने वाले प्रदर्शन के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। युवा रालोद ने गांव-गांव जाकर युवा और किसानों से प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। उधर, रालोद महानगर ने भी मीटिंग करके प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति को अमलीजामा पहनाया।
विज्ञापन

युवा रालोद के जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने मंगलवार को जगतिया, मदैम, सहायपुर में पहुंचकर युवा और ग्रामीणों से 5 अगस्त के प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोद नेता योगेश नौहवार समेत किसानों पर झूठा मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजा गया है। बिना शर्त रिहाई नहीं हुई तो शासन-प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गौरव, लोकेश पंडित, विनोद यादव, नीरज शर्मा, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, किसान गरीब मजदूर एकता के बैनर तले मजदूरों के साथ बैठक आयोजित कर अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने 5 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। कहा कि फर्जीबाड़ा और उत्पीड़न नहीं रुका तो इससे बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में पहुंचकर जिला प्रशासन से पूरा टकराव किया जाएगा। इस मौके पर संजू लाला, गोपाल, फूल सिंह, रामरतन, कृष्णा, लोकेश, रामनिवास, गोविंद, कुलदीप, राजू, दीप्तिराम, कुसमा, रामवती, नेहा, रेखा, मीनू, शांत्रि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने किया गांव-गांव संपर्क
मथुरा। रालोद प्रदेश महासचिव रविंद्र नरवार और राष्ट्रीय छात्र लोकदल के ब्रजप्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी ने मांट विधानसभा के नीमगांव, शेरनी, भूड़ासानी, नगरिया, नगला चिकन, बड़ौन, राया, मनीना बालू, हरदपुर, बसैला का दौरा करके 5 अगस्त को प्रदर्शन में चलने का आह्वान किया। महासचिव ने कहा कि रालोद नेता योगेश नौहवार को प्रशासन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमें में फंसाया है। इस मौके पर मुकेश प्रधान, सोहनलाल बाल्मीकि, जयवीर सिंह, सुशील चौधरी, हर्ष चौधरी, शंकर ठाकुर, निशांत पचहरा, कुलदीप, दलजीत सिंह, गौरव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed