फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Policemen

कोरोना पॉजिटिव जमाती को लेकर आए दो पुलिसकर्मियों की तबियत बिगड़ी

Wed, 08 Apr 2020 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Policemen
मथुरा। जनपद में कोरोना वायरस के पॉजिटिव जमाती को लेकर आए दो पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उन्होंने खुद अपने बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों के नमूने लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैं। इसके साथ दो अन्य लोगों में संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों फरह के ओल से जमातियों को बस द्वारा जांच के लिए मथुरा लाया गया था। इन जमातियों को रेलवे जंक्शन के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया। इन जमातियों की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों ने बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों के नमूने लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, मथुरा के एक इलाके से स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों के भी नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जमातियों को लेकर गए पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी थी, इस पर विभाग ने दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ मथुरा।
क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद मथुरा में सील किए गए दरेसी क्षेत्र में घर-घर लोगों की पड़ताल में तेजी लाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की 31 टीमों ने बुधवार को दो हजार से अधिक लोगों की जांच की है। इधर, मंगलवार को क्वारंटीन किए गए 36 और लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इनमें से ओल में पकड़े 30 लोगों के साथ ही अंधी कुइयां मरकज मस्जिद इलाके में पकड़े छह लोगों की जांच आना बाकी है। सभी के सैंपल को जांच के लिए जेएन मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed