फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Policemen beat up serving advocate in Dauji temple

Mathura News: पुलिसकर्मियों ने दाऊजी मंदिर में सेवायत अधिवक्ता को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat up serving advocate in Dauji temple
बलदेव (मथुरा)। श्रीदाऊजी मंदिर में दोपहर को सेवायत व अधिवक्ता वीरेंद्र पांडेय के साथ दर्शन करने को लेकर सिपाहियों द्वारा अभद्रता व पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

शाम को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता वीरेंद्र पांडेय काे स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भेजने के लिए देर रात तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


अधिवक्ता व सेवायत वीरेंद्र पांडेय ने बताया मंगलवार को उनकी श्रीदाऊजी मंदिर में सेवा थी। दोपहर 11.45 पर दो सिपाही जबरन दर्शन करने की कोशिश करने लगे। वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि अभी भोग प्रसाद आया है, 20 मिनट बाद दर्शन करने आना। सिपाही नहीं माने और जबरन दर्शन करने की कोशिश करने लगे। वीरेंद्र पांडेय के रोकने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और पिटाई कर दी। इसमें वीरेंद्र की शर्ट फट गई, शरीर में चोटों के निशान आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा मदन गोपाल सिंह, सचिव गोपाल प्रसाद गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ता बलदेव पहुंच गए। यहां थाने पर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक हाई वोल्टेज हंगामा होता रहा। काफी देर तक अधिवक्ताओं व पुलिस के मध्य वार्ता होती रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई नतीजा नहीं निकला।

इस दौरान अधिवक्ता सुधीर रावत, अश्वनी शुक्ला, बंशीधर तेहरिया, मदन मोहन पांडेय, राजेंद्र पांडेय, महावीर पांडेय, श्रीकांत पचौरी, रामप्रसाद पांडेय, देशबंधु उपाध्याय, ठा. करन सिंह, बलराम पांडेय, कुलदीप पांडेय, आकाश सक्सेना, विनीत गौतम, राजेंद्र, सतेंद्र, रोहित गौतम, गणेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed