फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police will operate CCTV of Parikrama Marg

Mathura News: परिक्रमा मार्ग के सीसीटीवी और पीए सिस्टम का पुलिस करेगी संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police will operate CCTV of Parikrama Marg
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं पीए सिस्टम को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने थाना गोवर्धन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के लिए यह अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से 5 करोड़ रुपये की लागत से 76 सीसीटीवी कैमरे एवं साउंड (पीए) सिस्टम लगवाया था। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संचालित थी। यह व्यवस्था मुड़िया मेला के दौरान ही संचालित होती थी। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए प्राधिकरण ने सीसीटीवी और पीए सिस्टम के संचालन की जिम्मेदारी थाना गोवर्धन पुलिस को सौंप दी। आरआई पुलिस लाइन राधेकृष्ण, मनोज कुमार, इंस्पेक्टर नितिन कसाना ने सिस्टम की सुपुर्दगी दिलाई।
विज्ञापन

-गिरिराज परिक्रमा मार्ग में विकास प्राधिकरण द्वारा सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम लगाया था। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी और साउंड सिस्टम के संचालन की व्यवस्था थाना पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मोहन शर्मा, सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed