फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police vilence of hathiya poling buth

हाथिया के मतदान केंद्र पर पुलिस पर हमला

Sun, 12 Feb 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
police vilence of hathiya poling buth
ख्‍ददेड़ती पु‌िललिस
हाथिया गांव के मतदान केंद्र पर एक सिपाही ने बुजुर्ग के डंडा मार दिया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। सिपाही को पीटा गया। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस यहां से लौट गई। बाद में भारी फोर्स की मौजूदगी में भीड़ को दौड़ाया गया। यहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


बरसाना के हाथिया गांव में दोपहर तक शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। दोपहर को उस वक्त बवाल हो गया जब मतदान केंद्र के आसपास घूम रहे एक बुजुर्ग को सिपाही ने लाठी मारकर वहां से जाने को कहा। बुजुर्ग डंडा लगने से जमीन पर गिर गए थे।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण नाराज हो गए और सिपाही को पकड़ लिया। सिपाही के साथ मारपीट की गई। यहां मौजूद दूसरे पुलिस वाले जब मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें भी दौड़ा लिया था। भीड़ बढ़ने पर पुलिस वाले उस वक्त तो वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भारी फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को दौड़ा लिया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं नंदगांव के पास पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के गांव सांचौली में फर्जी वोटिंग के आरोप लगाते हुए दो गुट भिड़ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों गुटों को मतदान केंद्र से हटाकर माहौल शांत कराया।

इस्लामिया इंटर कालेज में रालोद और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। काफी देर तक हंगामा रहा। सूचना पर जिलाधिकारी नितिन बंसल और पुलिस कप्तान मोहित गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे समर्थकों को दौड़ा लिया।

बीएसए कालेज में भी रालोद और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए थे। एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे। यहां पहुंचे मजिस्ट्रेट ने दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जाता है कि मथुरा शहर में कई सेंटरों पर कांग्रेस और रालोद प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक होती रही। ये लोग सारा दिन एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।   

    
भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा की प्रेमदेवी गर्ल्स इंटर कालेज में मतदान केंद्र से भाजपा के एजेंट को हटाने पर पुलिस वालों से नोकझोंक हो गई। सूचना पाकर पार्टी के दूसरे लोग भी पहुंच गए थे। बाद में अफसरों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed