फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police stopped MP Ramjilal Suman at Jabra toll plaza

Mathura News: सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police stopped MP Ramjilal Suman at Jabra toll plaza
अड़ींग की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए सांसद रामजीलाल सुमन।
मांट (मथुरा)। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को दिल्ली से मथुरा के अड़ींग जाते समय पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया। आक्रोशित सपा कार्यकताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। संबंधित दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को अड़ींग जाने से पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सुमन ने अड़ींग में दरोगा द्वारा युवक की पिटाई करने के मामले में एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


न्याय की गुहार लगाने वालों पर पुलिस बर्बरता से पेश आ रही है। एसपी देहात ने कहा की दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। सपा की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया की पीड़ित को न्याय दिया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक यादव, रमेश सैनी, देवेंद्र निषाद, मुकेश सैनी, आरपी यादव, जय शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed