फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police released the accused in raya

एसडीएम ने दिया सुरक्षा का भरोसा, पुलिस ने आरोपी छोड़ा

Wed, 28 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 28 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
police released the accused in raya
rape
एक ओर एसडीएम महावन गरिमा सिंह छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहीं हैं तो दूसरी ओर पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को थाने से छोड़ रही है। ऐसे में बेटियों के लिए सुरक्षा का माहौल एक सवाल बनकर रह गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा में एक छात्रा को युवक ने परेशान करते हुए जबरन मोबाइल देने की कोशिश की थी। इस पर छात्रा ने विरोध किया और आसपास के लोगों ने छेड़छाड़ के आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। इस घटना के बाद बुधवार को एसडीएम गरिमा सिंह राया के बालिका कालेज पहुंची थीं। यहां उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रेमलता बालिका महाविद्यालय पहुंची एसडीएम ने छात्राआें को बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून तैयार किए हैं। हेल्पलाइन नंबर भी हैं। वे कहीं से भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कालेज के आसपास मंडराने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज समिति ने भी छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यह सब चल ही रहा था कि लोगों को पता चला कि पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को थाने से छोड़ दिया है। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। साथ ही पुलिस-प्रशासन के तालमेल पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed