{"_id":"6613f3e7fc0a66ed9c09278a","slug":"police-recovered-six-cows-being-taken-from-shergarh-to-mewat-in-mathura-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस ने मेटाडोर से बरामद किए छह गोवंश, शेरगढ़ से मेवात ले जाए रहे थे; तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस ने मेटाडोर से बरामद किए छह गोवंश, शेरगढ़ से मेवात ले जाए रहे थे; तस्कर फरार
Mon, 08 Apr 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:02 PM IST
सार
तीर्थनगरी में पुलिस ने मेटाडोर से छह गोवंश बरामद किए हैं। तस्कर इन्हें शेरगढ़ से मेवात ले जा रहे थे। हालांकि दो तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शेरगढ़ से गोवंश ले जा रहे तस्करों ने पुलिस को खूब छकाया। बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव को देख तस्कर गांव लालपुर के पास मेटाडोर को छोड़कर भाग गए। मेटाडोर से छह गोवंश बरामद हुए। उन्हें पुलिस ने गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
मामला कोसीकलां थाना क्षेत्र का है। रविवार रात शेरगढ़ क्षेत्र से मेटाडोर में भरकर गोवंश लेकर जाने की सूचना गोरक्षा समिति को मिली। समिति के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। उन्होंने मेटाडोर का पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में मेटाडोर को रोकने की कोशिश की, लेकिन गो-तस्कर वहां से भाग निकले। गोरक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने गोपाल बाग पर मेटाडोर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
बठैन गेट चौकी पर चकमा देकर तस्कर भागने लगे, जब जाकर गढ़ी बरवारी पुलिस चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने मेटाडोर का पीछा किया और गांव लालपुर के पास पकड़ लिया। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मेटाडोर से पुलिस ने छह गोवंश बरामद किए। गोवंश को आजनौंख गोशाला भिजवाया। पुलिस का अनुमान है कि तस्कर गोवंश को मेवात ले जा रहे थे। पुलिस मेटाडोर नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन