फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police recover 252 packets of rice

पुलिस ने पकड़ा 252 बोरा राशन का चावल

Sun, 31 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 31 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
police recover 252 packets of rice
गांव महरौली से ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरे राशन के चावल के बोरे पकड़े हैं। वहीं गांव के राशन डीलर के यहां स्टाक पूरा मिला है। जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है कि यह माल किसका है।
विज्ञापन

 
शनिवार शाम महरौली निवासी अनूप सिंह, दाऊजी आदि ने पुलिस और जिले के आलाधिकारियों को सूचना दी कि गांव के मड़ौरा की तरफ  जाने वाले रास्ते पर राशन के चावल की बोरियों की अदला-बदली की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चावल के बोरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


एसआई हरीशंकर वर्मा ने बताया कि मौके से सभी लोग फरार हो गए। पुलिस रात में चावल के बोरों से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को थाने ले आई। रविवार दोपहर जिलापूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम थाने पहुंची और चावल के बोरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बोरों को पलट कर दूसरे बोरों में चावल भरा गया था। जिलापूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में चावल के 252 बोरे गोवर्धन के विपणन निरीक्षक अमित कुमार यादव की सुपुर्दगी में दे दिए। ग्रामीणों ने गांव के डीलर सहित एक अन्य ग्रामीण पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।

राशन डीलर लखन लाल की दुकान पर पूर्ति निरीक्षक प्रीति और वरिष्ठ लिपिक सत्यपाल सिंह ने छापा मारा। दुकान पर स्टॉक पूरा मिला। देर शाम तक पूर्ति विभाग की टीम माल स्वामी की जानकारी करने में जुटी रही।


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सरकारी चावल के 252 बोरे पुलिस ने लावारिस बरामद किए हैं। जांच की जा रही है कि माल किसका है। रिपोर्ट बना कर डीएम को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed