{"_id":"5ff312988ebc3e3f61126f64","slug":"police-mathura-news-agr474853891","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस संचालक की पिटाई करने वाला सिपाही निलंबित, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस संचालक की पिटाई करने वाला सिपाही निलंबित, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गेस्ट हाउस संचालक की पिटाई करने वाले पीआरवी सिपाही पर गाज गिर गई है। सीओ सिटी वरुण कुमार की रिपोर्ट पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलबिंत करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, थाना मगोर्रा के आरक्षी मोहर्रिर को लापरवाही में निलंबित कर दिया है।
रविवार को गोकुल बैराज मोड़ के पास गेस्ट हाउस में औरैया के अजय यादव ठहरे थे। यहां पर पैसे को लेनदेन को लेकर गेस्ट हाउस संचालक गोपीचंद का अजय से झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना सदर बाजार की पीआरवी 1885 पर तैनात सिपाही आशाराम ने गेस्ट हाउस संचालक से अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। इस पर थाना सदर बाजार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और भाजपाइयों ने हंगामा काटा था।
सीओ सिटी वरुण कुमार ने मामला शांत कराकर सिपाही के व्यवहार को देखते हुए रिपोर्ट एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को सौंपी थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए सिपाही आशाराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा एसएसपी ने थाना मगोर्रा के आरक्षी मोहर्रिर अजय सिंह को भी लापरवाही में निलंबित किया है।