फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police

पांच अगस्त को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस

Sun, 02 Aug 2020 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
police
मथुरा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के दिन पांच अगस्त को जनपद भर में सतर्कता बरती जाएगी। इस दिन पुलिस सतर्क रहेगी तथा प्रमुख मंदिरों से लेकर भीड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। भीड़ को एक ही स्थान पर एकत्रित होने से रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

पांच अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि की नींव रखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों द्वारा भीड़ एकत्रित न की जाए इसके लिए सरकार ने पुलिस प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के मद्देनजर मथुरा में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा खुफिया विभाग को भी इसके लिए सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी राम मंदिर निर्माण को लेकर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा धार्मिक आयोजन किए जाने की बात कही गई है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन सतर्क है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दो दिन पूर्व ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार से एक ही स्थान पर अधिक लोग एकत्रित न होने पाएं। बताया कि हम पूरी तरह से सतर्क रहेंगे। वैसे भी कोरोना के चलते लोग एक ही स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed